ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिलेगी बाढ़ पीड़ितों को 11, 500 करोड़ की मदद

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 11 हज़ार 500 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मीटिंग के बाद लिया गया।
हाल ही में महाराष्ट्र के कोंकण और अन्य जिलों में आई भीषण बाढ़ में राज्य आम जनता का भारी नुकसान से हुआ है। राज्य की जनता लगातार सरकार से मुआवजे की मांग कर रही थी। सरकार की तरफ से भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का पंचनामा किया जा रहा था। ताकि बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का आंकलन किया जा सके।

मुख्यमंत्री कर रहे हैं दौरा
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद तमाम बाढ़ प्रभावित जगहों पर जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। साथ ही तमाम बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना भी दे रहे हैं। वे उन्हें हर संभव मदद का भी भरोसा दिला रहे हैं। राज्य की जनता को सरकार से इसी प्रकार के राहत पैकेज की उम्मीद थी।
ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत राज्य के तमाम मंत्री अपने-अपने इलाकों में बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याओं का हाल जानने में लगे हुए हैं।