ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनिल देशमुख को कोर्ट से झटका, निजी नहीं…सरकारी अस्पताल में करवाना होगा इलाज

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मुंबई सेशंस कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। दरअसल अनिल देशमुख ने अदालत से निजी अस्पताल में इलाज करवाने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने उनकी याचिका को ठुकराते हुए मुंबई के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने का आदेश दिया है।
बता दें कि अनिल देशमुख के बाएं कंधे में दर्द है। जिसका वह निजी अस्पताल में इलाज करवाना चाहते थे। कोर्ट ने कहा कि उन्हें निजी अस्पताल में इलाज करवाने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, अनिल देशमुख ऑर्थर रोड जेल में गिर गए थे। जिसकी वजह से उनका बांया कंधा डिसलोकेट हो गया है।

अनिल देशमुख पर ये है आरोप
अनिल देशमुख को ईडी ने पिछले साल दिवाली के समय पर गिरफ्तार किया था। तब से लेकर अभी तक देशमुख जेल में बंद हैं। मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह के संगीन आरोपों के बाद उन्हें अपनी कुर्सी से इस्तीफ़ा देना पड़ा था। देशमुख पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे के जरिये सौ करोड़ का वसूली करवाने का आरोप लगा था। यह भी आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिये अपने ट्रस्ट में फंड ट्रांसफर करवाया था।