बिहारब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा और पत्नी पर लगाया ‘सेक्स स्कैम’ का सनसनीखेज आरोप!

मुंबई: ‘बिग बॉस कंटेस्टेंट’ रह चुकी अभिनेत्री पूजा मिश्रा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। मॉडल पूजा मिश्रा ने अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।
पूजा मिश्रा का दावा है कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ‘सेक्स स्कैम’ में शामिल है उन्होंने ‘काला जादू’ करवा कर उनके करियर को बर्बाद किया।
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा बेहोशी की हालत में उनका देह व्यापार करते थे, जिसमें उसकी पत्नी पूनम सिन्हा भी शामिल थीं। बकौल पूजा उनकी वर्जिनिटी बेचकर सोनाक्षी सिन्हा को बाॅलीवुड स्टार बनी।
पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी फैशन डिजाइनर बनने वाली थी लेकिन अभिनेता ने मेरी वर्जिनिटी बेचकर सोनाक्षी को स्टार बनाया।
पूजा ने बताया कि उनके पिता और शत्रुघ्न एक समय में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन उनकी पत्नी पूनम ने यह कहकर उनके पिता का ब्रेनवॉश कर दिया कि केवल वेश्याएं बॉलीवुड में काम करती हैं। ऐसा कहकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया। पूजा ने कहा कि सिन्हा परिवार लालची और राक्षसी है। पूजा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि वे मेरे घर में जबरदस्ती घुस जाते थे और मेरे किमती सामान चुरा लेते थे। पूजा ने कहा कि पूनम सिन्हा के काले जादू से वह 17 साल से पीड़ित है!

कौन हैं पूजा मिश्रा?
पूजा मिश्रा एक भारतीय मॉडल-अभिनेत्री हैं। पूजा बॉलीवुड फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ (2006) में एक आइटम नंबर में भी दिखाई दी थीं। पूजा ने रियलिटी टीवी शो बिग स्विच ऑन चैनल यूटीवी बिंदास (2010) में अभिनय किया।
पूजा मिश्रा का जन्म 11 मार्च 1976 को बिहार के मुंगेर में हुआ था। पूजा मिश्रा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह साजन-साजन आइटम नम्बर में भी नज़र आई थी।
पूजा मिश्रा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत बी4 यू के शो जब वी टॉक से की थी। इसके अलावा वह यूटीवी बिंदास के रियलिटी शो बिग स्विच ऑन का भी हिस्सा रह चुकीं हैं। वह कलर्स के बहुचर्चित-बहुविवादित शो बिग बॉस सीजन- 5 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनके झगडालूपन कैरेक्टर ने काफी सुर्खिया बटोरी थीं।

बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं पूजा मिश्रा
बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं पूजा मिश्रा