अहमदनगरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड: सरकार ने दिए हादसे की गहराई से जांच करने के निर्देश

अस्पताल में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत..पूरी ICUजलकर खाक!

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई है। आग इतनी विकराल थी कि 11 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई मरीज गंभीर रुप से झुलस गए हैं। इस अग्निकांड में मारे जाने वाले सभी मृतक कोरोना के मरीज थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बाकी मरीजो को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम और गाड़ियां पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

वेंटिलेटर पर थे मरीज..आग लगते ही लगे भागने
दरअसल, यह आग सुबह 11.30 बजे के आसपास आईसीयू वार्ड में लगी। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान अस्पताल के इस वार्ड में करीब 20 मरीज भर्ती थे। सभी मरीज सीरियस हालत मे वेंटिलेटर पर थे। आग लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीज इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, प्रशासन ने उनको दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

देखते ही देखते विकारल हो गई आग
बता दें कि अस्पताल में आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग को सूचना देकर बुलाया गया। दमकल विभाग की गई गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

कलेक्टर ने की हादसे की पुष्टि
इस भयावह हादसे की पुष्टि अहमदनगर जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने की है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, वह सभी कोरोना पॉजिटिव के मरीज थे। जो कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। आईसीयू में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर थी और कई वेंटिलेटर पर थे। अभी आग लगने की वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

सामने आ रहीं भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
आग लगने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं वह बेहद भयानक हैं। अभी भी अस्पताल से आग का गुब्बार और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आग लगने का द्दश्य इतना भयानक था कि अस्पताल में मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते भागे। इस भयावह मंजर के आगे लोग असहाय दिए। चारों तरफ से आग ने मरीजों को घेर लिया था। वह ना तो भाग पा रहे थे और ना ही कोई उनको बचाने के लिए सामने आने की हिम्मत जुटा पा रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद भी कई जिंदगियां खत्म हो गईं।

सरकार ने दिए हादसे की गहराई से जांच करने का निर्देश
महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने सिविल अस्पताल में लगी आग की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस हादसे में कम से कम 11 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की निरीक्षण टीम अस्पताल पहुंच गई है और पुलिस पंचनामे के बाद अपनी जांच शुरू करेगी।
राउत ने ट्वीट किया- अहमदनगर सिविल अस्पताल में आग लगने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मैंने मामले की विस्तृत जांच करने के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, बिजली निरीक्षण विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस पंचनामा पूरा होने के बाद निरीक्षण टीम अपनी जांच शुरू करेगी।
राउत ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने जिला कलेक्टर को हादसे की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है।