उत्तर प्रदेशराजनीतिशहर और राज्य

UP: आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी, ब्राह्मण समाज सपा के साथ है: अभिषेक मिश्रा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन के बाद से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। इसी क्रम में हर राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए अपने-अपने तरीके से बयान दे रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने बीएसपी मुखिया मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन को चुनावी स्टंट बताया है। उन्होंने मायावती पर तंज कसते हुए कहा प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव होने वाले है तो उन्हें ब्राह्मण याद आ रहा है। उन्होंने कहा कहा ब्राह्मण समाज के ऊपर उनकी सरकार में कितने फर्जी तरीके से एससीएसटी मुकदमे दर्ज किए गए है। यह सभी को याद है। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ खड़ा है। यह समाज अखिलेश यादव में अपना भविष्य देख रहा है। आने वाले समय में यूपी में सपा की सरकार बनेगी।