ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका; सांसद गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में हुए श‍ामिल

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ प्रमुख उद्धव को एक बार फिर झटका लगा है। उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ शिवसेना नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा मतदार संघ से सांसद गजानन कीर्तिकर शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए। अब शिंदे गुट में सांसदों की संख्‍या 13 हो गई है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट में 6 सांसद शेष बचे हैं!

वर्षा बंगले पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात बालासाहेबंची शिवसेना ठाकरे
11 नवंबर 2022 को वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ बंगले पर पहुंचे। वहां गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में शामिल होने के लिए सहमत हो गए, जिसे अब (बाळासाहेबांची शिवसेना) के रूप में जाना जाता है। उसके बाद वह सीएम एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए।

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट के जरिये गजानन कीर्तिकर का पार्टी में स्वागत किया। मराठी में ट्वीट में एकनाथ शिंदे ने लिखा कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के एक लोकप्रिय सांसद गजानन कीर्तिकर ने आज बालासाहेब शिवसेना पार्टी में सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया।
इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनके भविष्य की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। 2014 और 2019 में सीट से जीतने वाले गजानन कीर्तिकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के 13वें सांसद हैं।