ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

कल्याण पुलिस ने दो चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद!

कल्याण: ठाणे जिले के कल्याण में एक महिला के जेवर चुराकर चोर फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें सीसीटीवी में कैद होने की जानकारी नहीं हुई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से इन चोरों की तलाश कर रही थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बाइक पर जा रहे हैं, पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया। चोरों के नाम आदेश बंसोड़े और अमित पाल हैं। उसके पास से चोरी की तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किए है। कल्याण पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुतबिक, कुछ दिन पहले कल्याण पूर्व के विजय नगर इलाके में दो चोरों ने एक महिला की चेन और जेवर चुरा लिए और बाइक लेकर फरार हो गए।
कोलसेवाड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी हरिदास बोचरे और दिनकर केदारे की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने करीब 47 सीसीटीवी खंगाले तो कुछ सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं। महिला और कुछ नागरिकों ने बताया कि यही चोरों की बाइक है। फिर पुलिस ने जांच तेज की और मुखबिरों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कल्याण पूर्व के नंदीवली इलाके में उसी बाइक पर दो युवक यात्रा कर रहे है। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये गिरफ्तार चोर और कितनी चोरी में शामिल थे।