ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरसामाजिक खबरें

कुर्ला में ‘बिरसा मुंडा सेवा संघ’ द्वारा धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

मुंबई,(सुरेश डाबी): कुर्ला के ठक्कर बाप्पा कॉलोनी में ‘बिरसा मुंडा सेवा संघ’ संस्था द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा वर्ग के अलावा वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
इस संस्था में झारखण्ड से आने वाले बड़ी तादात में लोग जुटे हुए हैं और मुंबई में पहली बार काफी भव्य तरीके से विश्वकर्मा पूजा व जयंती मनाई गई! विश्वकर्मा भगवान ने दुनिया के सभी वस्तुओं को बनाया था इस वजह से हर साल 17 सितंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाता है।
कहा जाता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रम्हा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था। प्रत्येक वर्ष सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश होने पर या कन्या सक्रांति पर विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार इसी दिन देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा का जन्म हुआ था।