ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कोरोना संकट: दस हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में दस हजार पुलिसकर्मी भर्ती करने का फैसला किया है। आज राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस फैसले पर मुहर लगायी है। इस भर्ती से मौजूदा पुलिसकर्मियों को कुछ राहत जरूर मिलने की संभावना है। कोरोना की वजह से पुलिसकर्मी बेहद ही तनाव में ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
राज्य में कानून एवं व्यवस्था सुचारू रूप से चले। इसलिए महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दस हजार पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती का फैसला किया है इस भर्ती का फायदा राज्य के शहर और ग्रामीण इलाके के युवाओं को होगा।

पहली महिला बटालियन की भी स्थापना होगी
महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के काटोल में राज्य की पहली महिला बटालियन की स्थापना करने का भी फैसला किया है। यह बटालियन एसआरपीएफ यानी स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की होगी। सरकार के इस कदम से महिलाओं को एक और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

अगले साल में भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा
महाराष्ट्र सरकार ने पहले भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ 8 हजार पदों पर सहमति जताई थी। अजित पवार के निवेदन के बाद इसे बढ़ाकर दस हजार पद कर दिया गया। सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को अगले साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस में 1 लाख 95 हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी कार्यरत हैं।