दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

क्रूज ड्रग्स केस: एनसीबी ने नाइजीरिया के नागरिक को गोरेगांव से किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में कोकीन बरामद!

मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मुंबई के गोरेगांव से दूसरे विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने उसके पास से काफी मात्रा में कोकीन बरामद की हैं। एनसीबी ने बताया कि यह नाइजीरिया का नागरिक है। इसका नाम ओकारो औजामा है। यह विदेशी नागरिक ड्रग्स केस की अहम कड़ी है। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसको मिलाकर क्रूज ड्रग्स केस में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।