चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रराजनीतिशहर और राज्य

गठबंधन के लिए पवार से मिले राहुल, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा

मुंबई , महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को नयी दिल्ली में शरद पवार के घर पर मिले। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे और राकांपा सांसद प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे।

चर्चा के मुताबिक 15 जनवरी तक महाराष्ट्र में महाआघाडी की घोषणा होने की संभावना है। इस बैठक के बाद नई दिल्ली में सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के घर पर अलग से कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में लोकसभा की उन 8 सीटों के बारे में चर्चा हुई, जिन्हें लेकर दोनों दलों के बीच पेंच फंसा हुआ है। राकांपा और कांग्रेस के बीच 40 सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। दोनों दल इस बार महाराष्ट्र में फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्म्युले पर चुनाव लड़ेंगे।