महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्यसामाजिक खबरें

गणेश चतुर्थी उत्सव: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने घर पर की गणपति की पूजा

मुंबई: देशभर में शनिवार से दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व की शुरुआत हो गई। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई में बड़े गणोशोत्सव मंडलों में वह रौनक नहीं दिखाई दे रही है। मुंबई के मशहूर ‘लालबाग का राजा’ के पंडाल में इस साल गणेशोत्सव की धूम नहीं है। लेकिन, राजनीतिक हस्तियों से लेकर मुंबई के फिल्मी दिग्गजों ने अपने आराध्य देव भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। वहीं, घर-घर में बप्पा विराजमान हो चुके हैं।

सीएम उद्धव ने परिवार के साथ घर पर की गणपति की पूजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास वर्षा में गणपति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सीएम की पत्नी रश्मी ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भगवान गणेश से महाराष्ट्र को जल्द कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की है। वहीं, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने आवास पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। उन्होंने इस पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी घर पर गणपति की पूजा की।

ऑनलाइन हुए गणपति पांडाल
कोरोना महामारी के चलते इस बार गणपति पूजा पंडाल भी ऑनलाइन हो गए हैं। चूंकि कोरोना वायरस के कारण आवाजाही और सामाजिक मेलजोल पर प्रतिबंध है। इसलिए लोग घर से ही अपने आराध्यदेव के दर्शन कर रहे हैं। गणेशोत्सव के पहले दिन कई लोगों ने खासतौर से शह

गणेश चतुर्थी उत्सव: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने घर पर की गणपति की पूजा
गणेश चतुर्थी उत्सव: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने घर पर की गणपति की पूजा

र के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आरती और दर्शन के निमंत्रण भेजे हैं।

महाराष्ट्र में जुलूस पर है रोक
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण गणेशोत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और उसके विसर्जन से पहले किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकता। इसके साथ ही गणेश प्रतिमा की ऊंचाई सार्वजनिक पंडालों में चार फुट और घरों में अधिकतम दो फुट की गणेश प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।