ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

चरित्र संदेह पर पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस स्टेशन जाकर किया सरेंडर

मुंबई, विरार पूर्व के जीवदानी रोड स्थित भोईरपाडा इलाके में रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोईरपाडा स्थित बालकृष्ण सोसायटी में किशोर फुटाने (62) अपनी पत्नी सुलभा (45) व बेटे के साथ रहता था। वह विरार में रिक्शा चलाता है। वह पत्नी के चरित्र पर हमेशा शक करता था, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।
किशोर रविवार दोपहर 12 बजे घर लौटा, तब पत्नी घर पर अकेली थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद किशोर ने कोयता से सुलभा का गला काट दिया। वारदात के बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और सारी घटना बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा
किशोर को शक था कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से अफेयर था। पति के चले जाने के बाद वह व्यक्ति अक्सर घर आता था। रविवार को दोपहर जब किशोर अचानक घर पहुंचा तो वह व्यक्ति घर पर था। इसी वजह से दोनों में झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी।