महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

जायसवाल समाज की बैठक संपन्न,’जायसवाल फेडरेशन’ पर बनी सहमति

मुंबई, (राजेश जायसवाल) : रविवार को मलाड पश्चिम में जायसवाल समाज को एकजुट करने एंव उनके उत्थान हेतु ९ अलग-अलग जायसवाल संस्थाओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के हितोपयोगी विभिन्न कार्य योजनाओं पर खुली चर्चा की गई। ‘सरस्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के ट्रस्टी चंद्रकांत गुप्ता व राजदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस महाबैठक में विभिन्न संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों ने ‘जायसवाल फेडरेशन’ नामक संस्था बनाने के पक्ष में अपनी सहमति जताई। फेडरेशन के तहत समाज में शोषित-पीड़ित व जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे- जायसवाल भवन का निर्माण, रोजगार मेला, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर कार्य किया जाएगा। फेडरेशन की वेबसाइट बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिसमें मैट्रीमोनी, बिजनेस ट्रेडिंग, जायसवाल डेटाबेस, जायसवाल मनी और क्रिकेट-स्पोर्ट्स आदि शामिल होंगे।
उक्त बैठक में १५० से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज को विकासशील बनाने के बारे में अपनी-अपनी राय व्यक्त की। अगली बैठक में इसके गठन और उपनियमों पर निर्णय तथा फेडरेशन को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया जायेगा। ऐसी जानकारी राजदीप गुप्ता ने दी। सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का मानना ​​था कि समुदाय को एकजुट करने की अब तक की यह सबसे बड़ी पहल थी। इस परोपकारी कार्य के लिए सभी ने ‘सरस्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट’ का धन्यवाद किया।

इस आयोजन में ईश्वरचंद शॉ, विश्वनाथ कलवार, ओमकार जायसवाल, रामविलास जायसवाल, शम्भूनाथ जायसवाल, गिरजा प्रसाद जायसवाल, राजेश रा. जायसवाल, भागवत जायसवाल, रामानंद गुप्ता, सम्बुल गुप्ता, अजय जायसवाल, श्रीप्रकाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, विरेन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।