ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे: भिवंडी में तैराकी करने गए दो लड़के नदी में डूबे; मौत!

ठाणे: ठाणे जिले के भिवंडी में दो लड़के नदी में तैरते समय डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब भिवंडी शहर के धामानकर नाका के छह लड़के वरलादेवी नदी में तैराकी के लिए गए।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, तैराकी के बाद चार लड़के नदी से बाहर आ गए और जब उन्हें अपने दो साथी नहीं मिले तो उन्होंने स्थानीय पुलिस और भिवंडी निजामपुर नगर निगम की दमकल सेवाओं को इसकी सूचना दी।
स्थानीय मछुआरे पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक लड़के के शव को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शनिवार रात नदी से एक अन्य लड़के का शव बाहर निकाला। मृतकों में से एक अमन आसिफ चौस (11) है, जो मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला था और भिवंडी में अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में औरंगाबाद में उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया।
दूसरे मृतक की पहचान अमन अंसारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।