ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे: मीरा-भायंदर के लॉज में चल रहा था ‘देह व्यापार’ पुलिस रेड में छह गिरफ्तार, 5 महिलाओं को पुलिस ने बचाया

ठाणे: ठाणे जिले में पुलिस ने छापेमारी करके देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि मीरा भायंदर के एक लॉज के मालिक, उसके मैनेजर और लॉज के चार अन्य कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पर परिसर में देह व्यापार करने की अनुमति देने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त जोन-1 (मीरा भायंदर-वसई विरार) जयंत बजबाले ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मीरा भायंदर इलाके में स्थित परिसर से वेश्यावृत्ति में लिप्त 5 महिलाओं को भी छुड़ाया है।
बजबाले ने बताया कि बाद में महिलाओं को बचाव गृह भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।