ठाणेब्रेकिंग न्यूज़

ठाणे में 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में

ठाणे: ठाणे जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को हिरासत में लिया गया।
कोळशेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की कल्याण से लापता हो गई थी और भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 376(डी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लड़की 22 अप्रैल को कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसकी सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे अपनी प्रेमिका के साथ चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए उससे मिलने का लालच दिया। उसने और उसके तीन दोस्तों ने उल्हासनगर में उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान साहिल राजभर, सुजल गावती, विजय बेरा और एक किशोर के रूप में हुई है।