बिहारब्रेकिंग न्यूज़

तेज प्रताप बने वन व पर्यावरण मंत्री, तेजस्‍वी को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग; 31 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना: बिहार की महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को राजभवन में हुआ। इसके लिए 31 मंत्रियों की सूची देर रात ही फाइनल हो चुकी थी। मंगलवार को लिस्‍ट में शामिल मंत्रियों ने समूहों में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव शामिल हैं। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम नहीं था।
शपथ लेने वाले 31 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 11, राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के 16, कांग्रेस के दो तथा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के एक मंत्री का फार्मूला बनाया गया। एक निर्दलीय को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। छूट गए कई बड़े चेहरों को अगले मंत्रिमंडल विस्‍तार में जगह दी जानी है।
बताया जा रहा है कि आरजेडी व जेडीयू के बीच गृह विभाग को लेकर फंसा पेच सुलझा लिया गया है। हमेशा की तरह गृह विभाग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने पास ही रखेंगे। बदले में आरजेडी के खाते में विधानसभा अध्‍यक्ष का पद गया है। सूत्र बताते हैं कि अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाएंगे। आरजेडी के आलोक मेहता शिक्षा मंत्री बनाए जाएंगे।

राष्‍ट्रीय जनता दल
तेज प्रताप यादव
आलोक मेहता
अनिता देवी
सुरेंद्र यादव
चंद्रशेखर
ललित यादव
जीतेंद्र राय
रामानंद यादव
सुधाकर सिंह
सर्वजित कुमार
सुरेंद्र राम
शमीम अहमद
शहनवाज
इसरायल मंसूरी
कार्तिक सिंह
समीर

जनता दल यूनाइटेड
विजय चौधरी
बिजेंद्र यादव
अशोक चौधरी
श्रवण कुमार
संजय झा
मदन सहनी
शीला कुमारी
लेशी सिंह
जमा खान
जयंत राज
सुनील कुमार

कांग्रेस
मुरारी प्रसाद गौतम
अफाक आलम

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा
संतोष कुमार सुमन

निर्दलीय
सुमित कुमार सिंह