क्रिकेट और स्पोर्टदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से छीनी बाजी; अक्षर-ललित ने पलटा मैच का पासा!

नयी दिल्ली: आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक समय मुंबई इंडियंस की जीत तय लग रही थी, लेकिन ललित यादव और अक्षर पटेल ने आखिरी 30 गेंद में 75 रन जोड़कर इशान किशन की 81 रन की नाबाद पारी पर पानी फेर दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीनी ली। ललित यादव 38 गेंद में 48 और अक्षर पटेल 17 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

अक्षर पटेल ने पलटा मैच
दिल्ली कैपिटल्स मैच हारती दिख रही थी लेकिन ललित यादव और अक्षर पटेल ने आखिरी 30 गेंद में 75 रन ठोककर इशान किशन की 81 रन की नाबाद पारी पर पानी फेर दिया। ललित यादव 38 गेंद में 48 और अक्षर पटेल 17 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की टीम की ओर से टी सीफर्ट ने 14 गेंद में दो चौके की मदद से 21 बनाकर पवैलियन लौट गए। मुरुगन अश्विन ने चौथे ओवर में ही मुंबई को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने मनदीप सिंह को आउट कर दिया। अश्विन ने गेंद फुलटॉस फेंकी और मनदीप ने इसे मिडऑन के ऊपर से मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे तिलक वर्मा के हाथों में चली गई। मंदी ने दो गेंद खेली, लेकिन कोई रन नहीं बना पाए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का निराशा जनक प्रदर्शन रहा। पंत दो गेंद में एक रन ही बना सके। पृथ्वी शॉ 24 गेंदों में दो सिक्स और चार चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। वहीं आर पॉवेल और मंदीप बिना खाता खोले ही आउट हो गए। एस ठाकुर 11 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें चार चौके भी शामिल है।

थम्पी ने 3 और अश्विन ने 2 विकेट लिए
बी थम्पी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं एम अश्विन ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। टी मिल्स ने 3 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिए। इनके अलावा डी सैम्स ने 4 ओवर में 57 रन, जे मुबमराह ने 3.2 ओवर में 43 रन, बी थप्पी ने 4 ओवर में 35 रन दिए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर बनाए 177 रन
मुंबई इंडियंस की ओर से इशान किशन (नाबाद) ने 43 गेंदों में दो सिक्स और 8 चौके की मदद से 81 रन बनाए है। डी सैम्स (नाबाद) ने 2 गेंदों में एक सिक्स की मदद से 7 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा 32 गेंदों में दो सिक्स और चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। अनमोलप्रीत 9 गेंद में 8 बनाकर चलते बने। कुलदीप ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अनमोप्रीत को आउट कर दिया है। कुलदीप की गेंद पर अनमोलप्रीत ने बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और लॉंग ऑन पर खड़े ललित यादव को कैच दे बैठे। तीसरा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर खलील ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया है। ऑफ स्टम्प के बाहर पटकी गेंद को तिलक ने स्लैश किया लेकिन पृथ्वी शॉ ने उनका कैच पकड़ा। तिलक वर्मा ने 15 गेंदो 22 बना बनाए, जिसमें चार चौके भी शामिल है। मुंबई को चौथा झटका के पोलार्ड के रूप में लगा। पोलार्ड 6 गेंद में 3 रन ही बना सके। खलील अहमद ने 19वे ओवर के आखिर में दिल्ली को सफलता दिला दी। आखिरी गेंद पर उन्होंने टिम डेविड को आउट किया। डेविड ने 8 बॉल में एक सिक्स की मदद से 12 रन जोड़े।

कुलदीप यादव ने 3 और अहमद ने लिए 2 विकेट
वहीं, दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। के अहमद ने ओवर में 27 रन देकर दो विकेट चटकाया है। इनके अलावा के नागरकोटी ने 2 ओवर में 29 रन, ए पटेल ने 4 ओवर में 40 रन, एस ठाकुर ने 4 ओवर में 47 रन, के अहमद ने 4 ओवर में 27 रन, के यादव ने 4 आवेर में 18 रन, एल यादव ने 2 ओवर में 15 रन दिए है।

दोनों टीमें-
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, रितिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफरा आर्चर, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टायमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फेबियन एलेन, किरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन।

दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भरत , टिम सीफर्ट।