ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित बयान देना पड़ा भारी, हुईं बर्खास्त! महाराष्ट्र पुलिस ने 22 जून को तलब किया

मुंबई,(राजेश जायसवाल): महाराष्ट्र पुलिस ने निलंबित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता नुपुर शर्मा को 22 जून को उनके विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी पर बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है।
महाराष्ट्र पुलिस ने भाजपा की निलंबित पदाधिकारी नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए 22 जून को पेश होने को कहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा पुलिस ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शर्मा को ईमेल के साथ-साथ स्पीड पोस्ट के जरिए समन भेजा है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जानकारी दी गई है।
बता दें कि भाजपा पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया था। कई मुस्लिम देशों ने इस टिप्पणी की निंदा की है। मुंबई की पायधुनी पुलिस ने भी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने सोमवार को कहा था कि वे भी शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में उनके बयान दर्ज करने के लिए उन्हें समन भेजेंगे।
मुंबई पुलिस ने टेलीविजन समाचार चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में शर्मा के खिलाफ 28 मई को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया था कि शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्थाओं का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम करके आहत करना), 153 ए (समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 (दो) (सार्वजनिक उपद्रव को भड़काने वाले बयान) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

जानें- आखिर कौन हैं नूपुर शर्मा?
नूपुर का जन्म 23 अप्रैल 1985 को दिल्ली में हुआ। 2022 तक नूपुर शर्मा की उम्र 37 साल है। नूपुर शर्मा हिंदू धर्मावलंबी है। वह एक पढ़ी-लिखी महिला है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल में AISSCE CBSE के साथ 10+ तक की शिक्षा हासिल की। बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में दाखिला लिया और अर्थशास्त्र में Bachelor of Arts (Honours) अर्जित किया। इसके अलावा उन्होंने 2010 में दिल्ली विश्वविद्यालय के Bachelor of Law (LL.B.) से डिप्लोमा हासिल की।
उसके बाद नूपुर लंदन चली गई, और लंदन School of economics and political science (LSE) में दाखिला लिया। इस कॉलेज से उन्होंने Master of Law (LL.M.) की डिग्री हासिल की। उसके बाद वह भारत लौटी, और एक वकील के रूप में काम करना शुरू किया। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, लाइसेंस उद्यमी हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के कारण वह पूरे देश में काफी लोकप्रिय हैं। विकिपीडिया के अनुसार, उन्होंने 2005 से 2022 तक भाजपा पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह बचपन से ही कानून और अर्थशास्त्र में रुचि रखती थी। इसके अलावा नूपुर शर्मा की राजनीति में भी खासी दिलचस्पी रही थी। दिसंबर 2005 में वह भारतीय जनता पार्टी समारोह में शामिल हुई। उसके बाद, उन्होंने भाजपा के एक सशक्त सदस्य के रूप में काम करनाशुरू किया।
इसके अलावा नूपुर शर्मा टेलीविजन डिबेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी जानी जाती हैं। नूपुर शर्मा के LinkedIn profile के अनुसार, वर्तमान में एक स्वतंत्र कानूनी व्यवसायी है। उन्होंने पारेख एंड कंपनी एडवोकेट में एक सहयोगी के रूप में भी काम किया है।

नवीन जिंदल को भी पार्टी से निकाला गया
देश में शुरू हुए हंमागे के बीच भाजपा आलाकमान ने आखिरकार नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की। नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निकाल दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक पत्र जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर नवीन कुमार जिंदल ने सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह बीजेपी के मूल विचार के विरोध में हैं।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने कहा कि ऐसा कोई भी विचार भाजपा को स्वीकृत नहीं है, जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। ऐसे किसी विचार को न तो बीजेपी मानती है और न ही प्रोत्साहन देती है।