ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरशहर और राज्य

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाल दिया था बाइक का मुठिया, 2 साल बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला

इंदौर, लगभग 2 साल पहले दूसरी महिला के प्रेम-प्रपंच में पड़कर पत्नी की पिटाई करने के बाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में दोपहिया वाहन का हैंडल डाल दिया था। दो दिन पहले महिला की हालत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से वाहन का हैंडल निकाला। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर के 71 नंबर स्कीम में रहने वाली पीड़ित महिला को पेट में असहनीय दर्द के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले महिला का एक्स-रे करवाया जिसमें पता चला की महिला के पेट में दोपहिया वाहन का हैंडल है। इसके बाद मरीज का सीटी स्कैन कराया गया जिसमें वाहन का हैंडल बच्चादानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत के मध्य में पाया गया। गायकनोलॉजी विभाग की डॉक्टर सोमेन भट्‌टाचार्य, डॉक्टर संकल्प जोशी और उनकी 19 सदस्यीय टीम ने 4 घंटे ऑपरेशन कर महिला के पेट से हैंडल निकाला। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय से हैंडल बच्चेदानी में था जिसके चलते बच्चेदानी में इंफेक्शन फैल गया था। अब महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बाइक का मुठिया व एक्सरे रिपोर्ट

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन नगर थाने के एसआई एनके चतुर्वेदी के अनुसार आरोपी प्रकाश मुंबई में साजिद के बैंड-बाजे की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को महिला ने पुलिस से मांग की थी कि उसके पति ने हमेशा प्रताड़ना दी है। उसे फांसी दे देनी चाहिए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली है। उसने कहा शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की तो पता नहीं चला कि लोहे का कौन सा टुकड़ा हाथ में आ गया था। उसने वह टुकड़ा पत्नी के प्रायवेट पार्ट में डाल दिया था। घटना लगभग दो साल पहले की है।