ठाणेपालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

पालघर: बोइसर MIDC स्थित केमिकल कंपनी में आग, 2 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी

ठाणे: पालघर जिले की बोइसर तारापुर एमआईडीसी में स्थित एक केमिकल कंपनी में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में 2 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह आग बजाज हेल्थ केयर प्लॉट नंबर N-128 पर बनी केमिकल कंपनी में लगा हुआ था।
फिलहाल आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी काफी मशक्कत कर रहे हैं। आग में फंसे 50 मजदूरों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित कंपनी से बाहर निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट किया है। आग अब लगभग नियंत्रण में आ चुकी है। परन्तु इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की जान हमेशा मुश्किलों में ही रहती है। बता दें कि पालघर एमआईडीसी में ज्यादातर कंपनियां नियमों की अनदेखी कर मजदूरों से काम ले रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।