पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पालघर में हिंसा, स्टील फैक्टरी के मजदूर संघ ने पुलिस पर किया हमला; 19 पुलिसकर्मी घायल! 27 गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र में पालघर की एक स्टील फैक्टरी में हिंसा की खबर है। यहां पहले मजदूरों के दो गुटों में पथराव हुआ और जब पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी हमला किया गया। मजदूर संघ पर पुलिस पर हमला का आरोप है। 19 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की 12 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। बाद में और पुलिस बल भेजकर हालात पर काबू पाया गया। 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्युटी लगाने को लेकर यह झपड़ शुरू हुई थी जो हिंसक हो गई। पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। अधिकारी ने कहा कि कंपनी में श्रमिक संघ से संबंधित एक मुद्दा लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि शनिवार को यूनियन के कई सदस्य फैक्ट्री में घुस गए और कथित तौर पर कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की पिटाई शुरू कर दी और परिसर में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने कहा कि एक पुलिस दल वहां पहुंचा तो भीड़ ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी पर पथराव किया। जिसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए और भीड़ ने पुलिस की 12 जीपों के शीशे तोड़ दिए।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और आपराधिक साजिश समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।