पुणेब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी सड़क हादसे में हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी एक सड़क हादसे की चपेट में आ गए। दरअसल, देर रात उनकी कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दोनों को कम ही चोटें आईं। उनकी कार बीती रात करीब 8 बजे उर्स टोल प्लाजा के पास रोड डिवाइडर से टकराई। हादसे के समय अभिनेता बिरजे और उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी भी कार में थी। हालांकि, उनकी बेटी को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद हेमंत और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जा गया। उनका पवना अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हेमंत खतरे से बाहर हैं और उनकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई थीं, जबकि उनकी बेटी को कोई चोट नहीं आई है।

हेमंत बिरजे ने 1988 में आई फिल्म वीराना में अभिनय किया था। इससे पहले उन्होंने 1985 में बब्बर सुभाष के एडवेंचर्स ऑफ़ टार्ज़न में टार्ज़न के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसमें किमी काटकर भी थे। हेमंत वो अभिनेता भी हैं, जिन्होंने फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती के साथ कई दफा काम किया। वर्ष 2005 में, बिरजे सलमान खान ‘की गर्व: प्राइड एंड ऑनर’ में दिखाई दिए। वह मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।
वीराना के अलावा अभिनेता हेमंत बिरजे ने ‘आज के अंगारे’, तहखाना, कमांडो, कब्रिस्तान, मार धाड़, सिंदूर और बंदूक, 100 साल बाद, आग के शोले, 5 फौलादी, अब मेरी बारी सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। उनका जन्म 19 अगस्त 1965 को हुआ। अब वह 56 साल के हैं। वह कर्नाटक के रहने वाले हैं।