उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

बनारस की गलियों व गंगा घाटों पर नाव की सैर का लुत्फ उठा रहीं जाह्नवी कपूर

वाराणसी: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभी काशी में छुट्टियां मना रही हैं। इन दिनों वह बनारस के गंगा घाटों, नाव की सैर का खूब लुत्फ उठा रही है। इस दौरान उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जहां वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने बनारस के मुताबिक ट्रेडिशनल कपड़े पहुने हैं, वह बनारस की गलियों में पोज देती दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जाह्नवी कपूर ने मां गंगा की आरती भी उतारी। जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ नाव पर बैठकर गंगा का भी भ्रमण किया। जाह्नवी ने बनारस की गलियों के साथ बाजारों के चक्कर भी लगाए। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद जाह्नवी लगातार शूटिंग में बिजी चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों बनारस घूम रही हैं।
देव दीपावली पर मां गंगा की आरती उतारने की अधूरी मन्नत पूरी करने अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर शनिवार को गंगा तट पर पहुंची। शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की आरती उतारी।
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ की अभिनेत्री जाह्नवी को अपने बीच देखकर प्रशंसक खुशी से उछल पड़े। उन्होंने जान्हवी के साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह होटल के लिए चली गईं। जाह्नवी, अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर पहुंची हैं। सभी ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया और आशीष लिया।