मनोरंजनमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

बप्पा को आखिरी विदाई देने आर. के. स्टूडियो पहुंचे ऋषि और रणबीर कपूर

मुंबई , हर साल की तरह इस साल भी आर. के. स्टूडियो में भी गणपति की स्थापना की गई थी और रविवार को बप्पा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर ऋषि कपूर और रणबीर कपूर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

बता दें कि राज कपूर के जमाने से ही आर. के. स्टूडियो में कपूर खानदान पूरे जश्न के साथ गणपति उत्त्सव मनाता आया है। इस बार भी यहां त्यौहार को धूमधाम से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई पर पत्रकारों से बातचीत करते , राजीव कपूर और रणधीर कपूर पूरी तरह भावुक हो गए। कारण आर. के. स्टूडियो में इस बार का यह आखिरी गणपति था। कपूर परिवार ने राज कपूर द्वारा स्थापित आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया है। ऋषि कपूर और रणबीर कपूर जब बप्पा का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे तो कैमरों ने उन्हें घेर लिया।