ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहर

बिग बॉस 13: ​BJP विधायक ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखा खत, शो बंद करने की लगाई गुहार…

मुंबई, टेलीविजन के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग-बॉस अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। इस शो से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी कभी खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। हाल ही में इससे जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, इस शो के प्रसारण को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से गुहार लगाई है। इस शो में दिखाई जा रही अश्लीलता के चलते विधायक ने प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर इस शो को रोकने की मांग की है।

बीजेपी विधायक ने बिग बॉस 13 पर अश्लीलता एवं फुहड़ता फैलाने और सामाजिक समरसता को नष्ट करने का आरोप लगाया है। साथ ही तत्काल इस शो को बंद करने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने पत्र में लिखा है कि कलर्स चैनल पर बिग बॉस-13 का प्रसारण प्राइम टाइम स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद अश्लीलता और फुहड़ता का घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है।
बता दें कि इस शो को मशहूर अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इसे सलमान के द्वारा ही प्रोड्यूस किया जा रहा है। टेलीविजन रिएलिटी शो की लिस्ट में यह सबसे पॉपुलर शो में से एक है। बिग बॉस 13 में दिखाई जा रही अश्लीलता के चलते हालही में सोशल मीडिया पर बैन बिग बॉस का भी ट्रेंड चलाया गया था। बिग बॉस के सीजन 13 को बंद करने के लिए पहले भी धरना प्रदर्शन हो चुके हैं।