उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

बेलगाम यूपी: 24 घंटे में 5 हत्याओं से दहला अमरोहा, अब तक पुलिस के हाथ खाली…

अमरोहा, भले ही यूपी की योगी सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एनकाउंटर मिशन चला रखा हो लेकिन अमरोहा में हुई वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अमरोहा में बीते 24 घंटों में 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। 24 घंटे में 2 छात्र 1 महिला 2 किसान को मौत के घाट उतार दिया गया। अमरोहा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई 5 हत्याओं से दहशत का माहौल बन गया है।

पहला मामला थाना हसनपुर के डगरपुर गांव में हुआ जहां प्रधान के बेटे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। वो कक्षा 11 का छात्र था।

दूसरा मामला अमरोहा देहात इलाके के मानकजुड़ी गांव से दवाई लेने जा रही महिला के साथ हुआ। उसका शव गांव के पास खेत में मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की गयी है।

तीसरा मामला थाना गजरौला इलाके के महमूदपुर में हुआ जहां शौच के लिए गए सातवीं क्लास का छात्र की हत्या हो गई।

चौथा मामला थाना नोगावा सादात इलाके का है जहां आम के बाग से लकड़ी लेने गए किसान की हत्या कर दी गयी।

पांचवां मामला थाना अमरोहा देहात इलाके में सामने आया जहां रेलवे ट्रेक के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैलगई। एक के बाद एक हुई ताबड़तोड़ हत्याओं से पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर विपक्षी नेता भी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था इनके हाथ से बाहर है और अब गुंडा राज है। जनता जानना चाहती है इन्हें इंसाफ कब मिलेगा। आज की स्थिति यह है कि हर सुबह जब हम उठते हैं तो कोई न कोई लाश जरूर मिलती है। अब कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।
सचिन चौधरी ने आगे कहा की सीएम योगी को अब माफी मांगनी चाहिए और अब वक्त आ गया है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ढोंगी बाबा को बैठा दिया है लेकिन अब इनका राज खुल चुका है। पूजा पाठ वाले के हाथ में सरकार दे दी है। ना बीवी है ना बच्चे हैं, इन्हें क्या दर्द होगा। जिसके बच्चे होते हैं उसे दर्द होता है ना। इनके बच्चे हैं नहीं तो इन्हें क्या पता बच्चे के दर्द क्या होता है। फ़िलहाल पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।