नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारत को बहुत संघर्ष के बाद मिली आजादी, देश को क्या दिया यह सोचने की जरूरत: भागवत

नागपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत को काफी संघर्ष के बाद आजादी मिली और उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। देश की आजादी की 76वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा, आज गर्व और संकल्प का दिन है। देश को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली, उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।
भागवत ने यह भी कहा कि लोगों को नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देता है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं? संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे।