दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने कराया 5 लाख 21 हजार परिवारों को गृह प्रवेश

पिछली सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा तो खूब दिया लेकिन इसके लिए किया कुछ नहीं: पीएम

भोपाल: मध्य प्रदेश के 5 लाख 21 हजार पीएम आवास योजना के हितग्राहियो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह प्रवेश कराया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में नव संवत्सर शुरू होने जा रहा है, नववर्ष में नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।
पीएम मोदी ने कहा कि आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

पिछली सरकार ने गरीबों के नारे लगाए पर इन्हें सशक्त नहीं बनाया
मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।
‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।

अब तक बन चुके हैं ढाई करोड़ घर
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

चार करोड़ फर्जी नाम से राशन लिया जा रहा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय चार करोड़ फर्जी लोगों के नाम से राशन उठाया जाता था और फिर पिछले रास्ते से बाजार में बेचा जाता था। इसका सारा पैसा इनके खाते में जाता है। ये गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर कितने करोड़ रुपये लूट रहे थे। ये जो मशीन लगाने का अभियान हमने चलाया था उसका भी मजाक उड़ाया गया। उन्हें पता था कि ऐसे में फर्जी खेल बंद हो जाएगा। भाजपा की सरकार हमेशा गरीबों के लिए काम करती है।

हर जिले में बनाए जाएं 75 अमृत सरोवर
पीएम मोदी ने कहा कि अनाज की सरकारी खरीदी में मध्य प्रदेश ने बहुत अच्छा काम किया है और कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। 90 लाख छोटे किसानों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहा है, ऐसे समय में हमें ऐसा कुछ करना चाहिए कि जो भावी पीढ़‍ियों को लिए हो। हम संकल्प करें कि इस वर्ष प्रतिपदा से अलगी वर्ष प्रतिपदा तक आजादी के अमृत महोत्सव की याद में हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाएंगे। संभव हो तो हर जिले में ये अृमत सरोवर नए हों और बड़े हो। इसमें मनरेगा की मदद भी ली जा सकती है। अमृत सरोवर का लाभ आने वाली पीढ़ी के साथ धरती मां को भी मिलेगा। धरती मां की प्यास बुझाना संतान का फर्ज है। यह जीवदया का भी काम होगा, जिससे पशु-पक्षियों को जल मिलेगा। यह मानवता का बहुत बड़ा काम है, जिसे हमें जरूर करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी प्रदेशो से यह काम करने का आग्रह करता हूं।