औरंगाबादमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: औरंगाबाद के आश्रम में घुस महंत पर किया गया जानलेवा हमला! गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 2 साधुओं की उनके ड्राइवर समेत निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब पालघर जैसी घटना औरंगाबाद में भी हुई है। गुरुवार तड़के यहां के चौक के लाडसावंगी मार्ग पर स्थित प्रियशरण महाराज के आश्रम में घुसकर 7 से 8 अज्ञात लोगों ने हमला किया है। हमलावर आश्रम के दरवाजे की कड़ी को तोड़कर घुसे थे।
इस हमले में आश्रम के महंत प्रियशरण महाराज के कंधे पर चाकू से हमला किया गया। फूलंबरी पुलिस स्टेशन मामले की जांच में जुटी हुई है। जानलेवा हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हमलावरों ने किसी भी चीज को हाथ नही लगाया ना ही कोई चोरी या डकैती की। इसके बाद संदेह जताया जा रहा है कि हमलावरों का उद्देश्य चोरी करना नहीं था।