चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र के सभी जिलों में होंगी कांग्रेस महिला कार्याध्यक्ष की नियुक्ति

नयी दिल्ली/मुंबई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाने वाली कांग्रेस अब महाराष्ट्र के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में महिला कार्याध्यक्ष नियुक्त करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने यह फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव देवानंद पवार ने पार्टी के सभी शहर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिलाओं को समाज में बराबरी की समर्थक रही है। महिलाओं के हित में कई फैसले लिए हैं। स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला कांग्रेस ने ही लिया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब प्रदेश कांग्रेस ने फैसला लिया है कि प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी में एक महिला कार्याध्यक्ष नियुक्त किया जाए। सभी जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों से कहा गया है कि स्थानीय नेताओं से विचार विमर्श कर महिला कार्याध्यक्ष नियुक्त करने के लिए एक महिला नेता का नाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेंजे।