ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत! 20 अन्य घायल

चंद्रपुर: बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में यात्रियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक शादी में हिस्सा लेने के बाद रतनपुर से एकारा लौट रहे थे। सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश घारे ने बताया कि टेंपो चालक ने सिंधेवाही पुलिस थाना की सीमा के तहत काचेपार गांव के पास वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। उन्होंने बताया कि वाहन में करीब 30 लोग यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं एक बच्चा शामिल है।
मृतकों की पहचान रघुनाथ कोरम (41), साहिल कोरम (14), कविता बोरकर (30), और रानी गने (27) के तौर पर की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को चंद्रपुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि टेंपो चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चालक फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।