पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र ने फिर किया शर्मसार: 5 साल की मासूम से 12 साल के लड़के ने किया Rape, पेट दर्द हाेने पर हुआ खुलासा…

मुंबई: देश के दूसरे सुरक्षित शहर का नाम मुंबई है। परन्तु मुंबई में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर का है। यहां 5 साल की एक बच्ची के साथ 12 साल के लड़के द्वारा रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बोईसर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी लड़के के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बोईसर पुलिस ने बीती रात मामला दर्ज किया है। जब पीड़ित बच्ची को अचानक से पेट में असहनीय दर्द होने लगा, तब उसके परिजन उसे लेकर नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचे। वहां चेकअप के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ है। मां के पूछने पर पीड़ित बच्ची ने सारी बात बता दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया है। मामले की जाँच बोईसर पुलिस कर रही है।

…जब मुंबई में 32 साल की महिला से हुए रेप ने सबको हिलाकर रख दिया!
बता दें कि अभी सप्ताह भी नहीं बीता जब मुंबई शहर के साकीनाका इलाके में 32 वर्षीय महिला से हुए रेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। उसे गंभीर हालत में घाटकोपर के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। घटना 10 सितंबर की सुबह साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर खड़े एक टेम्पों में हुई थी। घटना के बाद से ही इसे मुंबई की निर्भया कहा जाने लगा था, क्योंकि यहां भी निर्भया केस जैसे ही बर्बरता की गई थी।

पुणे में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप!
हाल में पुणे में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। 13 दरिंदों ने लड़की का अपहरण करके उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया था। पीड़िता के साथ 5 अलग-अलग ठिकानों पर इन दरिंदों ने 48 घंटे तक दरिंदगी की। दिल दहला देने वाली घटना की शुरुआत 31 अगस्त को हुई। लड़की ने आपबीती बताते हुए कहा- वह रात को माता-पिता को बिना बताए दोस्त से मिलने निकली थी। वह पुणे रेलवे स्टेशन पर दोस्त का इंतजार कर रही थी, लेकिन वह मिलने नहीं आया। इसी बीच एक ऑटो ड्राइवर ने मुझसे दुखी होने की वजह पूछी। इसके बाद आरोपी बोला- स्टेशन से बाहर चलिए, मैं आपको आपके दोस्त से मिलवा देता हूं। वह उसके झांसे में आ गई। वह रिक्शा में सवार हो गई। इस दौरान ड्राइवर ने पानी में नशीली दवा मिलाकर उसे पीने को दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई।

11 ऑटो ड्राइवर और दो कर्मचारियों ने मिलकर की हैवानियत!
ऑटो ड्राइवर बच्ची को लेकर एक कमरे में गया। उसने रेप किया। दरिंदे ने इसके बाद अपने 12 दोस्तों को फोनकर बुलाया। जहां सभी ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। हैवानियत को अंजाम अंजाम देने वालों में 11 ऑटो ड्राइवर हैं, जबकि दो सरकारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी। पुणे पुलिस ने घटना में शामल अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बच्ची का एक दोस्त भी शामिल है।