ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसांगलीसातारा

महाराष्ट्र बाढ़: पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए अमिताभ और रिलायंस, CM फडणवीस ने कहा- शुक्रिया

मुंबई, महाराष्ट्र के कई जिलों में आई बाढ़ के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार लोग सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को ट्विटर पर रिलायंस और अमिताभ बच्चन का शुक्रिया किया।
CM फडणवीस ने ट्विट में कहा, आपकी उदारता का शुक्रिया। अमिताभ बच्चन जी कि आप आगे आए और आपने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51,00,000 का योगदान दिया। ये बाढ़ से प्रभावित दूसरे जिलों जैसे कि कोल्हापुर, सांगली और सतारा में लोगों की बाढ़ से बचाव कार्योंं में मदद और योगदान देने के लिए कईयों को प्रेरित करेगा।
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री का बचाव कार्य में 5 करोड़ का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। इससे पहले 13 अगस्त को फडणवीस और दूसरे मंत्रियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक महीने की सैलरी दान करने का फैसला किया था। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किए एक ट्वीट में बताया गया था कि मुख्यमंत्री और बाकी सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपने एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का फैसला किया है।

राज्य में अब तक 54 लोगों की मौत हुई
राज्य कैबिनेट ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 6,812 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। पुणे जोन में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। जानकारी के मुताबिक 584 गांवों से कम से कम 4,74,226 लोगों को बचाया गया। गांवों को खाली कर इन लोगों को 596 अस्थायी शेल्टरों में भेजा गया है।