ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसांगलीसातारा

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई मुंबई कांग्रेस, ट्रकों में भर राहत सामग्री की रवाना

मुंबई, कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र बाढ़ प्रभावितों के लिए मुंबई स्थित राजीव गाँधी भवन से राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, कार्याध्यक्ष एकनाथ गायकवाड और मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष व विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान, अमिन पटेल, बाबा सिद्दीकी, अनुसूचित जाती के मुंबई अध्यक्ष कचरू यादव समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस मौके पर मौजूद थे। मिलिंद देवड़ा ने झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।
राहत सामग्री रवाना करते हुए देवड़ा ने कहा कि राहत के काम में राजनीति के बजाय सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। यदि सभी एकजुट होकर काम करेंगे, तो ही बाढ़ की त्रासदी से निपटने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर और सांगली के लोगों पर जो संकट आया है, उसका एहसास हर किसी को है, इसलिए वहां के लोगों के लिए जीवन उपयोगी वस्तुएं,अनाज, स्कूली विद्यार्थियों के काम आने वाली सामग्री और दवाएं मुंबई कांग्रेस की तरफ से वहां भेजी जा रही हैं।
बता दें कि पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली में बाढ़ आई हुई है और अब तक इस बाढ़ की चपेट में आने से 60 शे भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।