नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: विदर्भ दौरे पर गृहमंत्री पाटील, अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

मुंबई: राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील गुरुवार 21 अक्टूबर से तीन दिवसीय विदर्भ दौरे पर होंगे। वे गुरुवार रात 9 बजे रविभवन पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे पुलिस जिमखाना में विशेष पुलिस महानिरीक्षक के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.30 बजे प्रादेशिक न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला में नागपुर, पुणे व मुंबई में ‘फास्ट ट्रैक डीएनए यूनिट व नागपुर स्थित वाइल्ड लाइफ डीएनए एनालिसिस’ विभाग का लोकार्पण करेंगे। दोपहर ढाई बजे हुडको बिल्डिंग में नवीनीकृत 288 निवास स्थान के कोनशिला का अनावरण व उद्घाटन करेंगे।
दोपहर पौने तीन बजे गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में महिला विश्रांति कक्ष का उद्घाटन, दोपहर सवा तीन बजे हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की इमारत की कोनशिला का अनावरण व उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। शनिवार 23 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे अमरावती रवाना होंगे। अमरावती के कार्यक्रमों को निपटाने के बाद शाम को नागपुर आकर विमान से मुंबई रवाना होंगे।