कोल्हापुरदिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

महाराष्ट्र: सीमा पर शहीद हुए कोल्हापुर के जवान का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से हजारों लोगों ने दी विदाई…

कोल्हापुर: जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, इसमें कोल्हापुर के गांधीगलाज तहसील के महागांव गांव के रहने वाले ज्योतिबा गणपति चौगुले (36) शहीद हो गए थे। आज उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पहले कोल्हापुर और फिर उनके गांव पहुंचा। यहां नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने उनके सम्मान में आज बाजार बंद रखे हैं। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही कोल्हापुर स्थित उनके गांव पहुंचा, तो हजारों लोगों ने नम आंखों से भारत के वीर सपूत के नाम के जयकारे लगाए। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरे जिले से लोग उनके गांव पहुंचे थे। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके 9 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया था कि राजौरी जिले के कलाल इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियार और मोर्टार से गोले दागे गए। प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। ज्योतिबा गणपति चौगुले मराठा बटालियन में सेवारत थे। वे 2009 में सेना में शामिल हुए थे।