उत्तर प्रदेशठाणेपालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र से यूपी बुलाकर पत्नी के आशिक को काट डाला: प्रयागराज में 20 मार्च को हुई हत्या का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज: प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में 20 मार्च को हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी। आरोपी ने एक युवक को इसलिए मौत के घाट उतार डाला क्योंकि उसकी पत्नी का उस युवक के साथ अवैध संबंध था। अभियुक्त के साथ इस घटना में उसका मामा भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में रविवार को एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया। जिसमें हत्या करने वाला बृजकुमार मिश्रा ने कहा युवक उसकी पत्नी को परेशान किया करता था। पत्नी का उसके साथ अवैध संबंध था इसलिए काट डाला।
घटना 20 मार्च 2022 की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के सुजावन देव मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क पर एक शव मिला था। काफी छानबीन में पता चला कि मृतक कृष्णा मोरे महाराष्ट्र के रत्नागिरी का रहने वाला था। वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, हत्या में दो लोग शामिल थे जो बृजकुमार मिश्रा पुत्र स्व. संकठा प्रसाद निवासी सांगीपुर होलागढ़ व सतीश पाठक पुत्र स्व. विनय कुमार निवासी परसरा थाना बारा हैं। बृजकुमार की पत्नी का मायका ठाणे के पालघर में है। वह पति से झगड़ाकर अक्सर अपने मायके पालघर जाती थी। वहीं पर उसकी मुलाकात कृष्णा मोरे से हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और यह संबंध में प्यार में बदल गया।
इसकी जानकारी जब बृजकुमार को हुई तो वह पहले पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। फिर बृजकुमार ने उसके आशिक कृष्णा मोरे को मौत के घाट उतारने का फैसला किया। उसके हत्या की प्लानिंग की और उसमें अपने मामा सतीश पाठक को शामिल किया। दोनों ने मिलकर कृष्णा मोरे को बहका-फुसलाकर यूपी के प्रयागराज बुलाया और छिवकी रेलवे स्टेशन से रिसीवकर उसे घूरपुर के पहाड़ी क्षेत्र में ले गए और वहीं पर उसे काट डाला।