ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरवर्धाशहर और राज्य

महाराष्ट्र: स्टील फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 35 मजदूरों पर गिरा जलता हुआ कोयला, कई की हालत नाजुक

मुंबई: महाराष्ट्र के वर्धा स्थित एक स्टील प्लांट में बुधवार बॉयलर फट गया, जिससे 35 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें कुछ लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा कैसे हुआ, फिलहाल अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉयलर में ब्लास्ट होने से जलता हुआ कोयला कर्मचारियों के ऊपर आ गिरा।

50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं मजदूर
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में सात मजदूर 50 प्रतिशत से ज्यादा जले हैं। वर्धा कलेक्टर विवेक भीमानवार के मुताबिक, गंभीर रूप से घायलों को नागपुर जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में एडमिट करवाया गया है। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को वर्धा जिला हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों से हाथापाई
वर्धा कलेक्टर विवेक भीमानवार के मुताबिक, दुर्घटना उत्तम गाल्वा स्टील्स लिमिटेड (उत्तम मेटालिक्स) नाम की कंपनी में हुई है। वहीं, घटना का कवरेज करने गए मीडिया के लोगों के साथ भी हाथापाई और बदसलूकी की खबरें सामने आई हैं।