ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबईः साले को वीडियो कॉल कर सामने ही पत्नी को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई: वडाला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपनी पत्नी के अफेयर का शक था। पति ने पत्नी के भाई को वीडियो कॉल की और उसके सामने ही पत्नी की पिटाई करने लगा। भाई के समझाने के बाद भी जब उसने नहीं सुनी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को पत्नी की पिटाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि नीलेश मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। वह मुंबई में वडाला पूर्व के सद्भावना नगर में अपनी पत्नी लक्ष्मी, 8 साल के बेटे और अपने माता-पिता के साथ यहां रहता है। वह विभिन्न कैब एग्रीगेटर्स के साथ ड्राइवर का काम करता है। नीलेश के माता-पिता लॉकडाउन के पहले आजमगढ़ स्थित अपने पैतृक घर आ गए थे।

पत्नी पर आधी रात चैट करने का आरोप
पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी शुक्रवार आधी रात अपने किसी दोस्त से चैट पर बात कर रही थी। नीलेश के पूछने पर उसने बताया कि वह अपनी दोस्त आशा से चैट कर रही है। नीलेश का आरोप है कि उसने लक्ष्मी का मोबाइल देखा तो वह किसी और से बात कर रही थी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस ने पिटाई करते हुए पकड़ा
आरोप है कि नीलेश ने झाड़ू से लक्ष्मी की पिटाई की। उसने लक्ष्मी के भाई को वीडियो कॉल किया और उनके सामने लक्ष्मी को पीटने लगा। लक्ष्मी के भाई ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद वडाला पुलिस की एक टीम उनके घर पर पहुंची और लक्ष्मी और उसके बेटे को बचाया। पुलिस ने नीलेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीँ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीलेश को अदालत ने जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान देश भर में घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है। उनके पास भी इस तरह के मामले ज्यादा आ रहे हैं।