ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के कुर्ला में महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, पीड़िता के शरीर को सिगरेट से जलाया!

मुंबई: मुंबई के कुर्ला इलाके में एक 41 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में मारपीट और यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर में तीन लोग जबरदस्ती घुस आए, उसके साथ छेड़खानी की और यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।
कुर्ला पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार को अपनी बयान में बताया कि आरोपी और वह एक ही इलाके में रहते हैं। पुलिस ने आगे जानकारी दी है कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। महिला ने अपने बयान में बताया कि घटना 30 नवंबर की शाम की है।

पीड़िता के शरीर को सिगरेट से झुलसाया गया
पीड़ित महिला के अनुसार, उसके बालों को आरोपियों ने घसीट और आरोपियों ने महिला को धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने कहा, उन्होंने मेरे गुप्तांग और अन्य जगहों पर भी सिगरेट से मुझे जलाया। महिला की शिकायत पर कुर्ला पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (3), 377, 452, 323, 504, और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के खिलाफ एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं
कुर्ला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हम जल्द ही सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दो बार मामला दर्ज किया गया है और वह इलाके में ड्रग्स का नेटवर्क चलाती है।

पीड़िता के खिलाफ दो NDFC के दो मामले हैं दर्ज
कुर्ला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र होवले ने कहा, महिला ने बताया कि घटना 30 नवंबर को हुई थी, लेकिन उसने 2 दिसंबर को शिकायत दर्ज की। हमने 3 अज्ञात व्यक्तियों पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।’वहीं, सूत्रों ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के दो मामले दर्ज हैं। महिला का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।