ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या!

मुंबई: कुर्ला में एक खाली पड़ी रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
इस बीच, पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।