ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के मानखुर्द-मंडाला में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या! जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई: मुंबई के मानखुर्द स्थित मंडाला इलाके में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने दो दिन पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का नाम संगीता यादव है। मानखुर्द पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
संगीता मानखुर्द-मंडाला के शिवनेरी नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रह रही थी। घर में अकेली होने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब यह देखा तो घटना की जानकारी मानखुर्द पुलिस को दी। पुलिस ने संगीता को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने इलाज से पहले उसे मृत घोषित कर दिया। मानखुर्द पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में संगीता ने आखिर आत्महत्या क्यों की कई एंगल से इसकी जांच पुलिस कर रही है।