ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में कर दी पत्नी की हत्या! आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के भांडुप से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में एक ३७ वर्षीय युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी रीतादेवी के सिर पर खाना पकाने के तवे से वार कर उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बसंत साहा और उसकी पत्नी रीतादेवी भांडुप में बीएमसी द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में एक साथ काम करते थे। बीएमसी ने ही दोनों को रहने के लिए आवास दिया था। इसी बीच बसंत साहा अपनी पत्नी रीतादेवी के चरित्र पर कुछ शक करने लगा। बसंत साहा को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी गैरमर्द के साथ अफेयर है। गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में बसंत साहा ने अपनी ही पत्नी रीतादेवी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ने हत्या करने के लिए खाना पकाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले तवे का प्रयोग किया। वह अक्सर अपनी पत्नी से उसके किसी और से अफेयर को लेकर लड़ता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़े हुआ करते थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।