ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नायर अस्पताल में पायल तड़वी जैसा कांड…एक और डॉक्टर ने दी जान, जानें- पूरा मामला…

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नायर अस्पताल में 26 साल के डॉक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का शव उनके कमरे से बरामद हुआ है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार डॉ. भीमसंदेश तुपे तीन दिन पहले अपने पिता से मिलने औरंगाबाद गए थे। उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। शनिवार को औरंगाबाद से लौटेने बाद रविवार को दिन भर उन्होंने अस्पताल में काम किया था।

कमरे में की आत्महत्या!
डॉ. तुपे दिन शाम को जब अपने कमरे में लौटे तब उन्होंने किसी नशीली चीज का सेवन किया और उसके बाद आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब उन्होंने जवाब नहीं दिया। तब दरवाजा तोड़ने पर उनकी लाश को बाहर निकाला गया। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन को उनके कमरे में रहने वाले दूसरे सहयोगी डॉक्टर ने दी थी।

एनेस्थीसिया की पढ़ाई कर रहे थे डॉ. तुपे
डॉक्टर तुपे मुंबई के नायर मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने यह आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में ऐक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है आत्महत्या
नायर अस्पताल में आत्महत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले मुंबई के इसी अस्पताल में डॉ. पायल तड़वी ने सीनियर्स की रैगिंग की वजह से आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में तीन आरोपी डाक्टरों को गिरफ्तार भी किया गया था।