महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पांडेय की घर वापसी! महिला पदाधिकारी से बदसलूकी के आरोप में पार्टी से हुए थे निष्कासित हुई थी छुट्टी

मुंबई: महिला पदाधिकारी से बदसलूकी के आरोप में पार्टी से निष्कासित किए गए मुंबई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गणेश पांडेय को एक बार फिर भाजपा में शामिल कर लिया गया हैं। सोमवार मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा ने पांडे का पार्टी में स्वागत किया।
अभिनेत्री और मुंबई भाजयुमो की तत्कालीन उपाध्यक्ष मैथिली जावकर ने मुंबई भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष आशिष शेलार को पत्र लिखकर पांडेय की शिकायत की थी।
मैथिली ने पत्र में लिखा था कि साल 2016 में 4 से 6 मार्च के दौरान मथुरा में आयोजित भाजयुमो की राष्ट्रीय परिषद के दौरान पांडेय ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की थी। मामला विधानसभा में भी गूंजा था। बाद में शेलार ने दोनों का पक्ष सुनने के बाद पांडे को इस्तीफा देने को कहा था।
अब मुंबई महानगरपालिका चुनाव नजदीक आते ही अब भाजपा समेत सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहीं हैं और पांडे को भी एक बार फिर भाजपा में शामिल कर लिया गया है।

माफी मांगने के बाद खत्म हो चुका है विवाद
इस मामले में मैथिली जावकर ने कहा कि उनके और पांडेय के बीच विवाद खत्म हो गया है। पांडेय ने पिछले साल एक अक्टूबर को उनसे अपनी हरकत के लिए माफी मांगी थी और उन्होंने भी उन्हें माफ कर दिया। उन्हें अब मामले में कोई शिकायत नहीं है।