दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगर

मुंबई: महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ निकला कैंडल मार्च

मुंबई: मुंबई में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की मांग तथा सरकार और पुलिस का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के लिए शुक्रवार को ओशिवरा पुलिस स्टेशन के बाहर उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस की तरफ से भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने किया।
इस मौके पर निरुपम ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में महिलाओं के प्रति अपराधों यौन हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक के बाद एक कई दिल दहलाने वाली घटनाएं हुई हैं। इन हमलों में अपराधियों के हमलों का शिकार बनी महिलाओं के साथ खड़े रहने और शासन प्रशासन को उनकी ड्यूटी याद दिलाने के लिए यह कैंडल मार्च निकाला गया है। कैंडल मार्च में स्थानीय लोगों के अलावा कांग्रेस उत्तर पश्चिम जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।