ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में फिर जुटी प्रवासियों की भीड़, बस से कोलकाता जाएंगे मजदूर

मुंबई: कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूरों का अपने गांव लौटने का सिलसिला निरंतर जारी है।
गौरतलब है कि यहां से बहुतायत मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर निकल गए हैं, बहुत ऐसे भी हैं जो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के सहारे घर पहुंचने की उम्मीद पाले बैठे हैं।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर प्रवासी मजदूरों का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। दहिसर चेक पोस्ट पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाने के लिए प्रवासी मजदूर सड़क पर इकट्ठा हो गए। श्रमिक कोलकाता जाने के लिए यहां बस का इंतजार कर रहे हैं। यहां हजारों की संख्या में प्रवासी घर जाने की आशा में आए दिन सड़कों पर जुट रहे हैं।
मुंबई के दहिसर इलाके में शनिवार को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाने के लिए प्रवासी मजदूरों का हुजूम दहिसर के चेक नाका पर उमड़ पड़ा। जानकारी मिली कि सभी श्रमिक कोलकाता जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान मजदूर लाइन लगाकर सड़क पर बैठे रहे। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात दिखा।
बता दें कि बसों के अलावा काफी प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बैठकर भी अपने गांव लौट रहे हैं।