ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद खुद को मारी गोली! प्रेमिका की शादी तय होने से था नाराज़

मुंबई: मालाड वेस्ट इलाके के बांगुर नगर इलाके में एक शख्स ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीकांड की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना मलाड इलाके के इनऑरबिट मॉल के पास रात साढ़े 9 बजे के आस-पास की है। पुलिस को एक सुनसान सड़क से राहुल यादव (28) और उसकी कथित गर्लफ्रेंड निधि मिश्रा का शव बरामद हुआ। निधि मालाड पूर्व के कुरार गांव में रहती थी।

काफी दिनों से रिलेशन में थे दोनों
एडिशनल कमिश्नर दिलीप सावंत के मुताबिक, दोनों काफी समय से रिलेशन में थे। निधि के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी वजह से वे जल्द निधि की शादी कहीं और करना चाहते थे। इसकी जानकारी जैसे ही राहुल को हुई वह गुस्से से पागल हो गया और सोमवार रात उसने निधि को मिलने के लिए बुलाया। वे मॉल के पास वाली सड़क पर एक बेंच पर बैठे थे। अचानक दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और राहुल ने देसी कट्टा निकाल कर निधि के सिर पर चला दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसी सप्ताह तय हुई थी लड़की की शादी
इसके बाद उसने कट्टे में दूसरा कारतूस भरा और अपनी कनपटी पर रखकर चला दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पंहुचे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख बताया कि इसी सप्ताह लड़की की शादी तय हुई थी। दोनों के बीच लव का एंगल समझ में आ रहा है। लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर सुसाइड कर लिया।
वारदात के बाद दोनों के शवों को शताब्दी हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल आज पुलिस दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर सकती है।